Top News

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 85 हजार रूपये किये पार

हाथरस/सादाबाद (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। जिले में आनलाइन ठगी के मामले लगातार बढते जा रहे हैं। शातिर बदमाश भोले भाले लोगों को अपना शिकार बनाकर उन्हें ठग रहे हैं। एक बार फिर शातिर ने युवक को अपने झांसे में लेकर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया और बाद में उसके खाते से 85 हजार रूपये पार कर दिये।  मामले की कोतवाली में तहरीर दी गयी है।
    आपको बता दें कि सादाबाद के मथुरा अड्डा पर एक्सिस बैंक का एटीएम लगा हुआ है। यहां पैसा निकालने वालों की भीड काफी कम रहती है। नरेन्द्र सिंह पुत्र हरीश चंद निवासी करसौरा सादाबाद अपने बहनोई के एसबीआई एटीएम कार्ड से पैसा निकालने के लिए आया था। पैसा निकालने में देर होने पर एक शातिर आया और उससे बोला कि बडी देर हो गयी तुमसे नहीं निकलेंगें। मैं निकाल देता हूं। उसने कार्ड लिया और बदल दिया। बहाना बनाकर वह एटीएम से निकल गया। नरेन्द्र पैसा ना निकालने के कारण लौट आया। कुछ देर बाद ही पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर रूपया आहरण के मैसेज आये तो तो उसके होश उड गये। पताचला कि खाते से 85 हजार रूपया पार हो गया था। नरेन्द्र को कार्ड बदने की भी जानकारी हो गयी। इस मामले में पीडित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने