हाथरस/सासनी (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव नगला भूपाल में छेडखानी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड गयेऔर दोनों में जमकर लाठी डंडे चले। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नगला भूपाल निवासी सुरेश चन्द्र जो दूध बेचने का कार्य करता है। उसके लडके ने अपने पडोस की लडकी से छेडछाड कर दी जिसकी शिकायत लेकर जब लडकी का पिता राजकुमार सुरेश के घर गया तो दोनों में कहासुनी हो गयी। और विवाद पैदा हो गया। इस दौरान सुरेश घर पर नहीं था वह दूध एकत्र करने गया हुआ था। दोनों पक्षों की कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। कुछ देर बाद मामला शांत हो गया परन्तु घटना से सुरेश के बच्चोंका पारा चढ गया और रिवाल्वर लेकर राजकुमार के घर चल दिये। सुरेश के बच्चों रिवाल्वर से फायर भी किया परन्तु वह मिस हो गया। जब सुरेश को घटना की जानकारी हुयी तो वह भी मौके पर पंहुच गया। दोनों ओर से लाठी डंडे निकल आये और दोनों ओर से जमकर मारा मारी हुयी। इसी दौरान सुरेश के लडके ने राजकुमार को डंडे से प्रहार कर घायल कर दिया। यह देखकर राजकुमार के पुत्र भी आग बबूला हो गये और उन्होंने सुरेश को डंडा मारकर घायल कर दिया। सुरेश के डंडा लगते ही वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। परिजन सुरेश को सीएचसी सासनी लेकर आये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं सुरेश पर हमला करने वालेफरार है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी चूंकि बता दें नगला भूपाल का कुछ हिस्सा सासनी और कुछ हिस्सा इगलास थाना में आता है। सासनी एसएचओ प्रदीप कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नही है और ना ही कोई उनके पास शिकायत करने आया है।
हाथरस की हर खबर, सीधे आपतक। लोग इन करें- www.hathraslive.com
हाथरस की हर खबर, सीधे आपतक। लोग इन करें- www.hathraslive.com

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।