Top News

सासनी नगर पंचायत अध्यक्ष के 6 उम्मीदवारो ने किया अपना नामांकन, सभासद के लिए 63 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

हाथरस/सासनी (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। नगर पंचायत के पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन के अंतिम दिन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 6 उम्मीदवारों ने अपना अपना नामांकन किया।
    सभी बड़ी पार्टियो के समर्थित प्रत्याशियों ने अपना अपना नामांकन किया । आज नामांकन करने वालों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी लालता प्रसाद , बसपा समर्थित प्रत्याशी मौहर श्री ,सपा समर्थित प्रत्याशी रामनरायन ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए वही   निर्दलीय उम्मीदवार रानी देवी, कमलेश देवी ,प्रदीप भारती   आदि ने भी अपना अपना  नामांकन पत्र दाखिल किए। सासनी में  नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए कुल 7 नामांकन पत्रो को खरीदा गया था उनमे से 6 ने अपना अपना पत्र अंतिम दिन जमा करा दिया एक  प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। सभासद के लिए  सासनी के सभी वार्डो से कुल 63 प्रत्याशियों ने अपने  अपने नामांकन पत्र जमा किए ।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने