Top News

महाराजा अग्रसैन सेवा मण्डल द्वारा बनवाये गये अग्रसैन सेवा सदन का भव्य शुभारम्भ 16 को

हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। अग्र बन्धुओं की संस्था महाराजा अग्रसैन सेवा मंडल द्वारा नवनिर्मित कराये गये गैस्ट हाउस श्री अग्रवाल सेवा सदन का शुभारम्भ 16 नवम्बर को होगा। जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
महाराजा अग्रसैन सेवा मण्डल के अध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल, महामंत्री दीपेश अग्रवाल ने प्रेसवार्ता में बताया कि संस्था द्वारा शीघ्र ही ट्रोमा सेंटर, गोशाला आदि बनवाए जाएंगे। उचित मूल्य पर दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए दुकान भी शुरू की जाएंगी। अग्रवाल सेवा सदन भी बनकर तैयार हो गया है। इसका लोकार्पण 16 नवंबर को होगा। 15 नवंबर को महाराज अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण, प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही सुंदरकांड पाठ होगा।
उन्होंने बताया कि साढ़े सात हजार वर्ग गज में बने इस भवन में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत आयी है। यह भवन चार साल में बनकर तैयार हुआ है। इसमें दो बड़े हाल, 29 कमरे व दो अन्नपूर्णा रसोई, खुला मैदान, मंदिर के साथ पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। समाज के लोगों का सपना आज साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि इस भवन में दो कार्यक्रम हो सकते हैं। इसके लिए अलग-अलग गेट हैं। सोलर प्लांट व सोलर गीजर इसमें शीघ्र ही लगवाए जाएंगे। यह भवन सभी के लिए होगा।
उन्होंने बताया कि इस सामाजिक कार्य में समाज के 30 लोग संस्थापक सदस्य हैं तो 60 विशिष्ठ सदस्यों ने कमरा निर्माण, साधारण सदस्य व अन्य दाताओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर पुनीत कार्य किया है।
प्रेसवार्ता में कोषाध्यक्ष कपिल अग्रवाल चूना वाले, राकेश बसंल, विष्णु मांगलिक, मनोज अग्रवाल राया वाले, उमाशंकर अग्रवाल, मुकेश बंसल, राजकुमार अग्रवाल चूना वाले, पवन कुमार गर्ग, हरिओम अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने