Top News

जनसम्पर्क के दौरान रालोद प्रत्याशी एस0 जलालुद्दीन का हो रहा है जगह-जगह जोशीला स्वागत

हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। स्थानीय नगर पालिका परिषद हाथरस से राष्ट्रीय लोकदल के शिक्षित, कर्मठ, जुझारू एवं निष्ठावान चेयरमैन प्रत्याशी एस0 जलालुद्दीन का जनसम्पर्क अभियान निरन्तर ऊंचाईयों को छू रहा है और जनसम्पर्क के दौरान रालोद प्रत्याशी का जगह-जगह फूल मालाओं से जोशीला स्वागत भी हो रहा है। मंगलवार को रालोद प्रत्याशी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया और जीतने के उपरान्त शहर में विकास कराने का भी जनता से वायदा किया।
   राष्ट्रीय लोकदल से नगर पालिका परिषद हाथरस से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एस0 जलालुद्दीन ने शहर के खन्दारी गढ़ी के अलावा इगलास अड्डा, माहेश्वरी काॅलोनी, मथुरा रोड, नई बस्ती, मौहल्ला श्री नगर, मधुगढ़ी, विष्णुपुरी आदि क्षेत्रों में पहुंचकर बुजुर्गों एवं माता बहनों का आर्शीवाद लेकर राष्ट्रीय लोकदल के चुनाव चिन्ह हैण्ड पंप पर वोट देने के लिए अपील की और कहा कि विजयी होने के पश्चात शहर की जनसमस्याओं का समाधान किया जाएगा तथा नगर की गलियों एवं सड़कों व नालियों का नवनिर्माण कराने के अलावा शहर की गंदगी को भी दूर किया जाएगा।
  जनसम्पर्क के दौरान राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी एस0 जलालुद्दीन को सर्व समाज का भारी समर्थन मिलने के अलावा विजयश्री का भी आर्शीवाद मिल रहा है। इस अवसर पर रालोद चेयरमैन प्रत्याशी के साथ नवाब खां, सलीम खां, गुलशर खां, सकील खां, ईमाम हुसैन, मौहम्मद भारत, रहीमुद्दीन शाह, साजिद खां, इकवाल, रवि रामब्रज सिंह, दीपक पेन्टर, महेश, राजु, हमीद भाई, मा0 जहीर , अमरदीन, करीम खां, जब्बर भाई, यूनिस खां, कलुआ पेन्टर, शकील अब्बासी आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने