हाथरस/सिकन्दराराव। आबकारी विभाग व कोतवाली पुलिस ने आज संयुक्त रूप से कासगंज रोड स्थित एक ढाबे पर छापा मारकर भारी मात्रा में देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की है तथा एक व्यक्ति को भी दबोचा है जबकि ढाबा संचालक भाग जाने में सफल रहा।
पुलिस के मुताबिक आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर पुंकेश कुमार व श्रीराम तथा कोतवाली पुलिस के एसआई वैस अहमद के नेतृत्व में कासगंज रोड स्थित सोरों जी ढाबा नामक ढाबे पर पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी कर ढाबे से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। टीम ने एक आरोपी को भी मौके से गिरफ्तार किया है तथा ढाबा संचालक भाग जाने में सफल रहा।
टीम ने मौके से 26 पेटी बीयर, 45 बोतल मैक डबल्स के अलावा अन्य कई ब्राण्डों की अंग्रेजी शराब व देशी शराब बरामद की है तथा मौके से एक आरोपी महेश कुमार पुत्र लक्ष्मीनारायन निवासी मौहल्ला नौखेल कस्बा को गिरफ्तार किया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।