Top News

हाथरस- चावड़ गेट चैराहा पर लगे जाम को खुलवाते सिपाही पर बाइक सवार 2 युवकों ने कीया हमला, भीड़ ने की दोनों युवकों की धुनाई

हाथरस। चावड़ गेट चैराहा पर लगे जाम को खुलवाने में लगे कोतवाली पुलिस के एक सिपाही पर बाइक सवार 2 युवकों ने हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया वहीं आरोपी युवकों को भीड़ ने दबोच लिया और उनकी जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया जाता है कि चावड़ गेट चैराहा पर आज दोपहर जाम लग रहा था तथा जाम को खुलवाने के लिये चावड़ गेट पुलिस चैकी पर तैनात सिपाही जाम खुलवाने में लग गये। उक्त जाम को खुलवाने में चैकी का ही एक सिपाही गुरमीत सिंह भी सादा वेश में पहुंचकर जाम को खुलवा रहा था तभी एक बाइक पर सवार 2 युवक आये और उन्होंने अपनी बाइक जाम में फंसा दी जिस पर युवकों से सिपाही गुरमीत की कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि सिपाही ने एक युवक के थप्पड़ मार दिया जिस पर उक्त युवकों ने सिपाही पर आरी से हमला बोल दिया और मारपीट कर लहूलुहान कर दिया जिससे सिपाही गम्भीर रूप से घायल हो गया।
बताया जाता है मौके पर जुटी भीड़ ने आरोपी दोनों युवकों को पकड़ लिया और उनकी         धुनाई भी कर दी तथा पुलिस के हवाले कर दिया तथा युवकों के नाम नदीम निवासी सादाबाद व फिरोज निवासी किला गेट बताये जाते हैं। घायल सिपाही को उपचार हेतु बागला अस्पताल में भर्ती कराया है तथा पुलिस युवकों के खिलाफ कार्यवाही कर रही थी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने