हाथरस/सिकन्दराराव। कोतवाली क्षेत्र के गांव खेरिया के पास बम्बा किनारे कस्बा के मौहल्ला गौसगंज निवासी बौबी यादव पुत्र सालिगराम हत्याकाण्ड में कोतवाली पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किये जाने व नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित मृतक की पत्नी ने कोतवाली पर धरना व और भी गम्भीर कदम उठाने की चेतावनी दी है।
कोतवाली में आज सीओ सतेन्द्र कुमार मिश्र के समक्ष मृतक बौबी यादव की पत्नी श्रीमती गिरजा देवी ने कहा कि उसके पति के हत्यारों को अभी तक पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया गया है और वह खुलेआम घूम रहे हैं। उसने हत्यारों का शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की मांग की साथ ही चेतावनी भी दी कि गिरफ्तारी न हुई तो वह कोतवाली पर धरना करेगी तथा अन्य कोई भी गम्भीर कदम भी उठा सकती है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।