Top News

हाथरस/हसायन- भारतीय किसान यूनियन के किसान नेता ने की सीएमओ से चिकित्सक तैनाती की मांग, बुखार से परेशान क्षेत्र के मरीजों के हाल से अनजान है सीएमओं

हाथरस/हसायन। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सीएमओं बृजेश राठौंर ने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र पर मरीजों की बढती तादात के दौरान स्वास्थ्य सुबिधााओं का लाभ न मिलने की तरफ गौर करने की बजाय सीएमओं ने गंदगी पर ज्यादा जोर दिया गया।वही क्षेत्र के गांव खिटौंली के किसान नेता डा.मृगेन्द्र सिंह ने सीएमओ के निरीक्षण पर सबालिया प्रश्न उठातें हुए कहा कि सीएमओं सीएचसी पर चिकित्सक की कमी होने की तरफ तो ध्यान नही दिया।जब कि क्षेत्र में इन दिनो भयंकर बुखार का प्रकोप चल रहा है।किसान नेताओं ने कहा कि सीएमओं ने कभी क्षेत्र के किसी गांव में किसी बीमार के घर पहुंचकर नही देखा है।उन्होने कहा कि नगर व क्षेत्र के स्वास्थ्य केन्द्रों पर बुखार के मरीजों को पर्याप्त मात्रा में दवा भी नही मिल पा रही है।जब कि स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात चिकित्सकों को सीएमओ ने इधर उधर स्थानातरिंत कर स्वास्थ्य सेबाओं कों पूरी तरह फेल करके रख दिया है।उन्होने कहा कि सीएमओ को यह नही पता कि जनपद की अपेक्षा इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा बीमारी फैलती है। इस मामलें में शासन को पत्र लिखकर स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सकों की तैनाती किए जाने की मांग करते हुए कहा कि बुखार के सीजन में एक रात्रि कालीन चिकित्सक भी तैनात किया जाए।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने