Top News

हाथरस/हसायन- गांव हैंदलपुर में दीवार में नकब डेढ लाख रूपए की चोरी

हाथरस/हसायन। गांव हैंदलपुर में बीती रात को तीन बजे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जेल से छुडाने के लिए अपनी जमीन बेंचने के बाद बहिन के यहां पर चले जाने के बाद कुछ अज्ञात युवकों ने घर के पीछे दीवार में नकब लगाकर घर के अन्दर घुसकर डेढ लाख रूपए की नकदी चोरी कर ले गए।इस मामलें में पीडित ने घटना की तहरीर पुलिस को दें दी हैं।जानकारी के अनुसार संदीप पुत्र हाकिम सिंह निवासी हैंदलपुर ने तहरीर देते हुए कहा कि मैं अपने पिता के साथ अपनी बहिन के यहां अतरौली गया हुआ था।मेरी छौटे भाई बहिन मकान की छत पर सो रहे थें।तभी कुछ अज्ञात युवकों ने रजिंशन उसके घर की दीवार काटकर घर में घुसकर बक्सा का ताला तोडकर डेढ लाख रूपए की नकदी चोरी कर ले गए।तभी खटर पटर की आबाज सुनकर संदीप की नींद खुल गई।संदीप ने घर के अन्दर पहुंचकर देखा तो गांव के ही कुछ युवक घर के अन्दर चोरी कर रहे थें।संदीप के शोरगुल मचाए जाने पर अज्ञात युवक संदीप को जान से मारने की धमकी देकर घर से भाग गए।इस मामलें में संदीप ने कोतवाली में घटना की तहरीर देते हुए पुलिस को कुछ युवकों पर चोरी किए जाने का आरोप भी लगाया है।पुलिस इस मामलें में घटना की जांच कर रही है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने