Top News

हाथरस/सिकन्दराराव- 1 लाख रूपयों सहित गांव सुजावल पुर निवासी गल्ला व्यापारी लापता, परिजनों का कोतवाली पर धरना

हाथरस/सिकन्दराराव। घर से तगादा करने निकले गल्ला व्यापारी के तगादा कर लौटते समय लापता हो जाने से परिजनों में जहां हडकम्प मच गया है वहीं परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए कोतवाली पर आज धरना दिया और कार्यवाही की मांग की।
बताया जाता है कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजावल पुर निवासी करीब 35 वर्षीय गल्ला व्यापारी पुष्पेन्द्र उर्फ नागा पुत्र राजवीर  गत 27 जुलाई को गांव कचैरा स्थित एक व्यापारी से उधारी के 1 लाख रुपए लेकर अपनी बाइक से गांव लौट रहा था लेकिन वह आज तक गांव वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिन्ता हुई और उसकी सम्भावित स्थानों पर तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा तो फिर परिजनों ने 28 जुलाई को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई किंतु पुलिस उसका कोई सुराग नहीं लगा सकी जिससे आक्रोशित परिजनों ने कोतवाली  का किया घेराव किया और धरना पर बैठ गये तथा अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कर व्यापारी को बरामद किये जाने की मांग की।
घटना की सूचना पाकर वहां पर सी ओ सुरेन्द्र कुमार मिश्र भी आ गये और उन्होंने पीडित परिजनों से वार्ता की तथा उन्हें कार्यवाही का आश्वासन दिलाते हुए अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराये जाने के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिये।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने