हाथरस। अलीगढ रोड नवीन मण्डी में सब्जी आढतियों व पैकारों में कमीशन व उधार माल को लेकर जंग छिड गई है तथा सब्जी मण्डी में जहां आढतियों ने जमकर प्रदर्शन किया वहीं सब्जी विक्रेताओं ने नयागंज सब्जी मण्डी में प्रदर्शन किया।
कृषि उत्पादन मण्डी समिति की सब्जी मण्डी में सब्जी के थोक आढती एवं फुटकर सब्जी विक्रेताओं (पैकारों) के बीच कमीशन को लेकर विवाद शुरू हो गया है जिसके चलते जहां किसानों को सब्जियां व माल बिक नहीं पा रहे हैं वहीं बाजार में भी ग्राहकों को सब्जी नहीं मिल पा रही है और महंगी मिल रही है। उक्त मसले को लेकर आज सब्जी थोक विक्रेता आढतियों ने सब्जी मण्डी में प्रदर्शन किया तो फुटकर विक्रेताओं ने नयागंज सब्जी मण्डी में प्रदर्शन किया तो जहां सब्जी मण्डी में जहां आढत दुकानें ढंग से नहीं खुलीं वहीं नयागंज में भी सब्जी दुकानें बंद रहीं।
थोक सब्जी विक्रेता आढतियों का कहना है कि मण्डी की सभी उप सब्जी मण्डियों में 10 प्रतिशत कमीश लिया जा रहा है तथा अब जीएसटी लागू होने से यहां पर भी 10 प्रतिशत कमीशन लेने की बात रखी गई। उनका कहना है कि 9 प्रतिशत कमीश मांगे जाने की बात भी फुटकर विक्रेता नहीं मान रहे हैं। उनका यह भी कहना था कि वह फुटकर विक्रेताओं को उधार में भी माल देते हैं और उनका तमाम जगहों पर पैसा मारा जाता है या फिर वसूली नहीं हो पाती है। थोक सब्जी विक्रेता आज मण्डी समिति के सचिव से भी मिले और उन्हें अवगत कराया तथा समाधान की मांग की।
मण्डी सचिव से मिलने वाले आढतियों में अध्यक्ष पूरन पहलवान, उपाध्यक्ष मनोज उपाध्याय, महामंत्री रामेश्वर दयाल, मुन्ना गुरू, राजेन्द्र कुमार बाबा, किशनलाल, बब्बन चैधरी, भूरा भाई, दीपक, जगदीश गुरू, इकराम पहलवान आदि शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।