Top News

हाथरस- दून पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पुलिस कप्तान व एसओ को बांधी राखिया

हाथरस। भाई  बहिन के प्यार व रक्षा संकल्प के पवित्र बंधन रक्षाबन्धन पर्व के उपलक्ष्य में आज आगरा रोड स्थित दून पब्लिक स्कूल के कक्षा 1 के छात्रों व छात्राआंे ने पुलिस  अधीक्षक सुशील चन्द्रभान के साथ बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया।
स्कूल के नन्हे-मुन्ने  कक्षा 1 के छात्रों ने पुलिस अधीक्षक की कलाई पर राखियां बांधी व मिठाई खिलाई। पुरातनकाल से चली आ रही इस परम्परा को कायम रखते हुये पुलिस         अधीक्षक ने भाई-बहिन के इस पवित्र त्यौहार को बच्चों के साथ हर्ष से मनाया व ढेरों शुभाशीष दिये।
इसी क्रम में स्कूल की कक्षा प्रेप के छात्रों व छात्राओं ने चंदपा कोतवाली प्रभारी रमाकांत पचैरी की कलाई पर भी राखी बांधकर राखी का त्यौहार मनाया। कोतवाली प्रभारी ने विद्यालय के उन्नति की ओर अग्रसर होने की कामनायें की। उन्होंने विद्यालय की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुये बच्चों को आदर्श नागरिक बनने तथा जीवन में आगे बढ़ने की ओर प्रेरित व प्रोत्साहित किया। बच्चों ने अन्य पुलिस कर्मियों को भी कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की खुशियां बांटी।
इस मौक पर प्रधानाचार्या श्रीमती कविता खरे के साथ विद्यालय के नन्हेे-मुन्ने बच्चों ने बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ स्वनिर्मित राखियां बांधकर ढेरों शुभाशीष लिये।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने