हाथरस/हसायन।बुधवार को जरेरा पुलिस चैकी क्षेत्र के गांव नगला बीर सहाय स्थित 33/11 बिजलीघर पर ग्रामीणों ने क्षेत्र के 28 गांवों में पिछले चार दिनों से बिजली न मिल पाने के कारण ग्रामीणों ने भाजपा नेता बिनीत कौशिक व अजय कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जमकर शोर शराबा करते हुए एसएसओ को जमकर खरी खोटी सुनाते हुए हंगामा किया।ग्रामीणों की भीड देखकर एसएसओं ने बिजलीघर पर अन्दर से ताला बंद कर बिजली बिभाग के एसडीओ व अन्य अधिकारियो को ग्रामीणों के द्वारा हंगामा किए जाने की जानकारी दी गई। बिजलीघर पर ग्रामीणो के द्वारा हंगामा करते हुए कहा कि बिजली बिभाग के अधिकारियो की मनमानी के कारण क्षेत्र के लोगों को पिछले चार दिन से बिजली नही मिल पा रही है।ग्रामीणों ने कहा कि बिजलीघर पर लग सभी बीसीबी फुंकी हुई पडी हुई।ग्रामीणों का कहना था कि बिजलीघर पर जेई कभी कभार ही आते है।ग्रामीणो के द्वारा काफी देर तक हंगामा किए जाने की सूचना पर एसडीओ बिद्युत डीके शर्मा व जेई रामकुमार,मुंशीलाल ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान 24 घंटे में कराए जाने का आश्वासन देकर एसडीओ डीके शर्मा ने जेई रामकुमार को बीसीबी का सामान मंगाने के लिए तत्काल हाथरस भेजा गया।ग्रामीणों के द्वारा बिजलीघर से क्षेत्र के गांवों में खिंच रहीह जर्जर बिद्युत लाइन को बदलवाए जाने की मांग पर एसडीओं डीके शर्मा ने जर्जर बिजली की लाइन को बदलवाए जाने से साफ मना करते हुए कहा कि लाइन बदलवाने का कार्य सरकार का है। वही बिजली न मिलने से क्षेत्र के गांव बरसामई, शंकरपुर, बरसौली, भैंकुरी, असोई, बाडी, पायंदापुर, सीतापुर, नगला सकत, नगला गडरिया, जरेरा, नगला बीर सहाय, सराय, नगला डांडा, सिडरमई, नगला कोरिया, गूंजरपुर, बीरेश कुमार, बिल्ला पंडित, मनबीर सिंह, पंकज सिंह,सचिन कुमार, प्रीत कुमार, बिनीत कुमार, गौरब सिंह, आदेश कुमार, बनी सिंह, श्री कृष्ण, शशिकांत, केशव देव, सौनू, माधव कुमार, ओमकुमार, नवीन कुमार, बीरेश सिंह, देबेन्द्र शर्मा, प्रेमशंकर, अजय कुमार बिनीत कौशिक आदि मौजूद थे।
हाथरस/हसायन- 4 दिन से बिजली न मिलने पर गांव नगला बीर सहाय 33/11 बिजलीघर पर ग्रामीणों ने किया हंगामा, एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर शांत किए ग्रामीण
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।