Top News

हाथरस/हसायन- सिडरमई में बिवाहिता को बुलाने आए दामाद की ससुर से मारपीट

हाथरस/हसायन। जरेरा पुलिस चैकी क्षेत्र के गांव सिडरमई में मंगलवार को बिवाहिता को बुलाने एक युवक की ससुराल में बिवाहिता के द्वारा पति की शिकायत किए जाने पर ससुर दामाद में गाली गलौज मारपीट हो गई।वही युवक की पत्नी के द्वारा घटना की जानकारी पीआरबी 100 नम्बर पर घटना की जानकारी देकर पति द्वारा हंगामा किए जाने की शिकायत करने पर पुलिस ससुर व दामाद को कोतवाली पकड कर ले आई।जानकारी के अनुसार सिडरमई निवासी एक युवती की शादी मथुरा निवासी एक युवक के साथ आठ साल पूर्व हुई थी। बताते है कि बिवाहिता को पति के द्वारा किसी बात पर अपने घर पर डांट फटकार लगा दिए जाने की शिकायत रक्षाबंधन के त्यौहार पर मायके आकर अपने पिता से कह दी।इस दौरान मथुरा निवासी युवक रक्षाबंधन पर अपनी ससुराल आया तो जैसे ही युवक पत्नी को बुलाकर गांव ले जाने के लिए ससुराली जनों से कहा तो ससुर व दामाद में आपस में गाली गलौज व हाथापाई हो गई।बिवाहिता युवती का कहना था कि उसके पति के द्वारा आए दिन उसके साथ ससुराल में गाली गलौज मारपीट की जाती है। जब कि युवक का कहना था कि वह उसने मात्र 08 साल में एक बार किसी बात को लेकर एक थप्पड मार दिया था।वही बुधवार की सुबह एसआई जय कुमार कसाना के द्वारा बिवाहिता व उसके पति को समझा बुझाकर आपस में समझौता करा दिया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने