हाथरस। करीब 2 माह पूर्व हाईकोर्ट में प्रेमी युगल द्वारा शादी करने के बाद आज जनपद न्यायालय में बयान देने आये प्रेमी युगल के परिजन आमने-सामने आकर आपस में भिड गये और उनमें मारपीट भी हो गई जिससे कचहरी प्रांगण में भारी खलबली मच गई और सूचना पाकर मौके पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई।
बताते हैं कासगंज निवासी एक युवक यहां शहर के मौहल्ला श्रीनगर में किराये पर रहते हुए एक युवती से आंखे लड जाने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में जाकर प्रेमी युगल ने शादी रचा ली और आज उसी मामले में कोर्ट में बयान होने थे और कचहरी पर दोनों पक्ष आये हुए थे तथा दोनों पक्षों में कचहरी पर ही भिडन्त हो गई और मारपीट भी हो गई जिससे वहां पर भारी हंगामा व खलबली मच गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और मामला शांत कराया।
उक्त सम्बंध में कोतवाली प्रभारी सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि लडकी के बयान होने थे और कचहरी पर लडका-लडकी पक्ष के लोगों में कहासुनी हो गई तथा अभी किसी पक्ष की कोई तहरीर नहीं आयी है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।