Top News

हाथरस- जनपद न्यायालय में पेशी पर आये कैदी से चाकू मिलने से मचा हडकम्प

हाथरस। जनपद न्यायालय में विचाराधीन एक मुकद्दमे में अलीगढ जेल से पेशी पर लाये गये एक कैदी के कब्जे से सुरक्षा कर्मियों को तलाशी के दौरान चाकू मिलने से हडकम्प मच गया तथा पुलिस ने चाकू बरामद कर आरोपी से पूछताछ की गई।
बताते हैं अलीगढ जेल में निरूद्ध एक कैदी संजय पुत्र अजयपाल निवासी गांव सांदलपुर बुलन्दशहर को आज जनपद न्यायालय में विचाराधीन एक मुकद्दमे में पेशी हेतु लाया गया तथा जनपद न्यायालय प्रांगण में बने हवालात में उक्त कैदी संदिग्ध हालत में सुरक्षा कर्मियों को दिखा जिस पर वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उसकी तलाशी ली तो उसके पैर पर एक अवैध चाकू बंधा मिला जिसे देख सुरक्षा कर्मियों में खलबली मच गई और सूचना पाकर मौके पर तत्काल कोतवाली पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने चाकू को बरामद कर लिया।
उक्त सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक डा. अरविन्द कुमार ने बताया कि आरोपी कैदी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया है और जांच करायी जायेगी कि उसके पास चाकू कहां से और कैसे आया।
कोतवाली प्रभारी सूर्यकांत द्विवेदी ने बताया कि आरोपी कैदी अभी न्यायिक हिरासत में है और जांच की जा रही है तथा आरोपी को कोर्ट के आदेश पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जायेगी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने