Top News

हाथरस- लेवर कालौनी की मोड पर कपड़ा व्यापारी पिता-पुत्र से मारपीट व गोली मारकर की गई लूटपाट की घटना का खुलासा

हाथरस। गत दिनों कपडा व्यापारी पिता-पुत्र से लेवर कालौनी की मोड पर अज्ञात हथियारधारी बदमाशों द्वारा मारपीट व गोली मारकर की गई लूटपाट की घटना का आज थाना हाथरस गेट पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है और मुठभेड में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लूट की रकम व स्कूटी भी बरामद की है।
थाना हाथरस गेट में आज आयोजित प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक डा. अरविन्द कुमार ने उक्त घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गत 4 जुलाई की शाम कपडा व्यापारी गुरूदास अरोडा अपने पुत्र उमेश के साथ पंजाबी मार्केट स्थित अपनी दुकान को बंद कर अपनी स्कूटी संख्या यूपी 86 वी/2418 से अपने नेहरू कालौनी स्थित घर आ रहे थे तभी घर के ही पास नेहरू कालौनी के पास बाइक सवार अज्ञात 3 बदमाशों ने पीछा कर उमेश को गोली मार दी और स्कूटी तथा थैला को लूटकर ले गये। थैला में वहीखाते, ड्राफ्ट तथा 20 हजार रूपये रखे थे। उक्त घटना के बाद खुलासे हेतु पुलिस टीमों का गठन कर लगाया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त लूटकाण्ड के खुलासे हेतु थाना हाथरस गेट पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा बीती रात्रि को पुलिस मुठभेड के दौरान रूहेरी से अमरपुर घना को जाने वाले रोड पर पुलिया के पास 6 शातिरों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त घटना का मास्टर माइन्ड अजीत पुत्र राजकुमार निवासी नगला अलिया थाना हाथरस जंक्शन है और इसी ने ही व्यापारी को गोली मारी थी।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों में अजीत के अलावा वीरेन्द्र उर्फ भोला पुत्र कुंवरसैन निवासी गांव बोझिया थाना हाथरस जंक्शन, पवन उर्फ पंजू पुत्र मदन पाल सिंह व कौशल पुत्र शंकर निवासीगण नगला अलिया, विष्णु पुत्र ब्रजमोहन निवासी नयाबांस तथा प्रदीप पुत्र निरंजनलाल निवासी कांशीराम कालौनी हैं। उन्होंने बताया कि घटना से पूर्व कौशल व विष्णु ने रेकी की थी तथा गिरफ्तार लोगों से लूटी गई स्कूटी, 28 सौ रूपये, वहीखाते, बैंक ड्राफ्ट के अलावा 3 तमंचा व कारतूस बरामद किये गये हैं।
उक्त खुलासा टीम में थाना हाथरस गेट प्रभारी जसपाल सिंह पवार, सर्विलांस प्रभारी एसआई सुधीर कुमार, एसएसआई रामअवतार सिंह, एसआई घनेन्द्र शर्मा, एसओजी टीम के सिपाही पवनेश कुमार, कमरूद्दीन, उपेन्द्र कुमार, वीरेश कुमार, भूपेन्द्र सिंह, गिरीश चन्द्र, नगेन्द्र सिंह व संदीप कुमार शामिल थे। एएसपी ने पुलिस टीम को ईनाम देने की घोषणा की है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने