Top News

हाथरस- आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर चूमी मौत

हाथरस। पिता की मौत के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक युवक ने आज अपने घर पर फांसी के फन्दे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में भारी हडकम्प मच गया और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों में घटना से भारी कोहराम मच गया है।
बताते हैं थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मौहल्ला रमनपुर में पथवारी रोड निवासी करीब 20 वर्षीय युवक शिवांशु अग्रवाल पुत्र रमेश चन्द्र अग्रवाल के पिता की करीब 2-3 माह पहले बीमारी के चलते जहां मौत हो गई वहीं वह पिता की बीमारी की वजह से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था साथ ही बेरोजगार था। घर के गुजारे को मां एक स्कूल में लग गई और वह भी काम की तलाश में भटक रहा था तथा उसने कोई व्यापार करने हेतु डूडा विभाग में ऋण हेतु आवेदन भी किया और वह डूडा के काफी चक्कर काट रहा था। बताते हैं घर में आर्थिक तंगी के चलते उसने आज उस वक्त अपने घर पर ही दरवाजे पर फांसी के फन्दे पर झूलकर मौत चूम ली जब मां व एक छोटा भाई 6-7 वर्षीय स्कूल चले गये।
घटना की खबर से पूरे क्षेत्र में भारी हडकम्प मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड लग गई वहीं थाना हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने