Top News

हाथरस/सासनी- गांव मोमनाबाद प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम पकाने के लिए तैनात दलित के हाथ का खाना पसंद नहीं मास्साब को, बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया तलब

हाथरस/सासनी। गांव मोमनाबाद प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम पकाने के लिए तैनात दलित महिला के हाथ से खाना बनवाना प्रधानाध्यापक को पसंद न होने पर महिला ने बेसिक शिक्षाधिकारी से शिकायत की हैं शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने प्रधानाचार्य को तलब किया है।
जानकारी के अनुसार गांव मोमनाबाद में दलित महिला को रसोईया के रूप में तैनात किया गया है। वहीं सर्वण जाति के हैडमास्टर को दलित महिला के हाथ का खाना पसंद नहीं है। इसे लेकर प्रधानाध्यापक ने महिला को खाना बनाने से मना कर दिया। यह मामला कई दिनों से चला आ रहा था। महिला ने प्रधानाध्यापक की शिकायत बीएसए से कर दी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने प्रधानाध्यापक को तलब किया है। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने