Top News

हाथरस- यूनिवर्सल ह्यूमेन राइट्स काउंसिल की सादाबाद कमेटी का गठन शीघ्र

हाथरस/सादाबाद। जो व्यक्ति इस संसार में जन्मा है वह मानव अधिकार कार्यकर्ता है, केवल हमें समझने की जरूरत है कि कहीं भी मानव अधिकार हनन की घटनायें घटित हो रही हैं तो वह रूक कर उसका विरोध करें और पीड़ित को न्याय दिलायें।
यूनिवर्सल ह्यूमेन राइट्स काउंसिल की बैठक सादाबाद में नगर इकाई के गठन के सम्बन्ध में आगरा रोड स्थित गुलशन पैलेस में शैलेन्द्र नगायच की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वाष्र्णेय ने कहा कि मानव अधिकार संरक्षण व संवर्द्धन समय की आवश्यकता है। आज के समय में व्यक्ति में गलत को गलत कहने की हिम्मत नहीं है। सही को सही कहना तो आसान है, गलत कार्य का विरोध करना बहुत कठिन कार्य है। काउंसिल से जो भी सज्जन जुड़ें वह निःस्वार्थ व समर्पण भाव से कार्य करें, अपना फायदा सोच कर न जुड़ें।
जिलाध्यक्ष संजीव कुमार वाष्र्णेय ने कहा कि हम काउंसिल के माध्यम से उस व्यक्ति के पास पहुंचना चाहते हैं जो न्याय की आस खो बैठा है। जिला महासचिव शैलेन्द्र सांवलिया, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश गोयल ने कहा कि काउंसिल की प्राथमिकता हर व्यक्ति को स्वास्थ्य व शिक्षा दिलाना है। डा. नूर मौहम्मद ने कहा कि हमें अपने सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिये एक प्लेटफार्म की आवश्यकता थी वह काउंसिल के साथ जुड़कर पूरी हो गई है। अधिवक्ता हरीशंकर गिरि ने कहा कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति को अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन अवश्य करना चाहिये। अधिवक्ता शैलेन्द्र नगायच ने कहा कि हम सभी आपसी सहमति से सादाबाद नगर इकाई की टीम बनाकर वरिष्ठ साथियों को सौंप देंगे जिससे इकाई की जिम्मेदारियां व पदों की घोषणा दो-तीन में हो जायेगी। संचालन करते हुये डा. योगेश गुप्ता ने कहा कि काउंसिल से सही और साफ स्वच्छ छवि के ही व्यक्ति जुड़ें।
बैठक में अनुराग गुप्ता एड., हरीदत्त शर्मा एड., रामप्रकाश चैहान, हरेन्द्र चैहान, सुरेन्द्र सिंह, दिनेश सिसौदिया, ठा. हरपाल सिंह चैहान, रामदास तुरैहा, तपन जौहर, विनय जयसवाल, नासिर अली, अभिषेक कुलश्रेष्ठ आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने