हाथरस। आंधीवाल पैलेस पर एक बैठक मां रेवती मईया मेला को लेकर हुई जिसकी अध्यक्षता संस्थापक अजय भारद्वाज एड. ने की तथा संचालन महेश चन्द्र वर्मा ने किया।
बैठक में मेला व्यवस्थापक व संस्थापक अतुल आंधीवाल एड. ने बताया कि 26 जुलाई हरियाली तीज से 1 अगस्त तक मां रेवती मईया का विशाल मेला मंदिर श्री दाऊजी महाराज किला प्रांगण पर लगेगा। यह मेला विगत तेरह वर्षो से लगातार चला आ रहा है।
इस वर्ष विशाल मेले में कार्यक्रम भी ज्यादा होंगे जिसमें मुख्य रूप से भक्ति संगीत सम्मेलन, ब्रज कला संगीत, शेवायता श्री दाऊजी एवं रेवती मईया का महाअभिषेक, ब्रज देहरी पूजन, संगीतमयी सुन्दर काण्ड, नृत्य प्रतियोगिता, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, मां रेवती मईया का भण्डारा तथा कवि सम्मेलन का कार्यक्रम शीघ्र घोषित किये जायेंगे। इन कार्यक्रमों के संयोजकों की भी घोषणा शीघ्र होगी।
मेला व्यवस्था में अजय भारद्वाज एड., अतुल आंधीवाल एड., महेश चन्द्र वर्मा, अजय स्वर्णकार, हरस्वरूप माहौर, योगेन्द्र कुमार, आकाश बग्गा, सतीश घी वाले, अमित शर्मा, दिनेश गौतम एड., डा. रीना शर्मा, संजय वर्मा आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।