हाथरस । जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी ने पिछडा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित ओ-लेबिल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण द्वितीय संशोधित नियमावली 2017 के तहत अर्ह आवेदकों से आवेदन आमन्त्रित किये हैं। उन्होंने कहा है कि प्रशिक्षण हेतु आवेदकों को निर्धारित अर्हताऐं पूर्ण करना अनिवार्य है। निर्धारित अर्हता के अनुसार, आवेदक पिछडी जाति का होना अनिवार्य है, आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है, आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है, आवेदक की परिवार की समस्त श्रोतो से वार्षिक आय 1.00 लाख से कम होना अनिवार्य है, आवेदक की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इण्टरमीडिएट होना अनिवार्य है, आवेदक का आय प्रमाण पत्र तहसील के द्वारा जारी किया गया हो तथा समयसीमा के अन्दर आता होे। आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर कार्यालय पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, कक्ष संख्या 208 विकास भवन, हाथरस में ही जमा किये जाऐगें। आवेदन जमा करने की अन्तिम तिथि दिनांक 20.07.2017 निर्धारित है।
हाथरस- ओ-लेबिल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण द्वितीय संशोधित नियमावली 2017 के तहत अर्ह आवेदकों से आवेदन आमन्त्रित
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।