Top News

हाथरस/चंदपा- आगरा रोड स्थित गांव अनीगढ़ी पर बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा , 1 की मौत , 1 घायल

हाथरस/चंदपा (नेत्रपाल पाठक)। थाना चन्दपा क्षेत्र के आगरा रोड स्थित गांव अनीगढ़ी पर आज बाइक सवार 2 युवकों को एक अज्ञात वाहन रौंद कर भाग गया जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
आगरा निवासी 2 युवक आज दोपहर अपनी हीरो स्पलेन्डर बाइक संख्या यूपी 80 सीएच/7605 पर सवार होकर आगरा से अलीगढ़ जा रहे थे तभी रास्ते में थाना चन्दपा क्षेत्र के गांव अनीगढ़ी आगरा रोड पर उन्हें एक अज्ञात वाहन रौंद कर भाग गया जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान जितेन्द्र पुत्र विजयसिंह निवासी जगदीशपुरा आगरा के रूप में हुयी हैतथा घायल का नाम दिनेश बताया जा रहा है।
घटना की सूचना पाकर मौके पर तत्काल थाना चन्दपा पुलिस पहुंच गई और घायल को उपचार हेतु बागला अस्पताल भिजवा कर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
थाना चन्दपा प्रभारी रमाकान्त पचैरी ने बताया कि मृतक व घायल की पहचान अभी स्पष्ट नहीं है तथा परिजन आ रहे हैं। उक्त लोगों को कोई अज्ञात वाहन टक्कर मार कर भाग गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने