हाथरस। कामरेड भगवानदास मार्ग, मुरसान गेट, रामनगर कालौनी स्थित वी. एम. पब्लिक स्कूल में दांतों का परीक्षण किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक अनिल कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित व मां सरस्वती के छविचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को शरीर की शारीरिक स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिये प्रातः उठकर नित्य क्रियाओं से निवृत्त होकर अपने माता-पिता एवं गुरूजनों का सम्मान करना चाहिये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कर्मचारी संघ के नेता सुनहरीलाल गौतम ने सभी विशिष्ट अतिथियों को माला पहना कर व पट्टिका उढ़ाकर सम्मान किया। बी.डी.एस. डा. प्रशान्त कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपने दांतों की साफ-सफाई दिन में दो बार करनी चाहिये।
डा. अखिलेश त्रिपाठी ने दांतों का परीक्षण करते हुये समय-समय पर उनकी देखभाल करने की सलाह दी। डा. त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके परिवारीजनों के दांतों का भी परीक्षण मुफ्त करने की घोषणा की।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डा. जितेन्द्र शर्मा, श्रीमती मनीषा शर्मा, कपिल शर्मा, निधि शर्मा, राजकुमार, खुशबू शर्मा, जगवीर सिंह, राजकुमारी आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।