Top News

हाथरस- लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के उद्घाटन को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को दिया न्यौता

हाथरस। कुशवाहा क्षत्रिय महासभा का एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ जाकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य से मिला और हाथरस की तमाम समस्याओं से अवगत कराते हुये और 27 अगस्त से शुरू होने वाले ऐतिहासिक लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के उद्घाटन एवं मुख्य अतिथि के तौर पर हाथरस आगमन का निमंत्रण दिया।
प्रतिनिधि मंडल ने उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को अवगत कराते हुये कहा कि ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज का आयोजन बल्देव छठ 27 अगस्त से होना है और मेला के रिसीवर स्वयं जिलाधिकारी होते हैं। प्रतिनिधि मंडल ने श्री मौर्य से अनुरोध किया कि इस बार के लक्खी मेला का उद्घाटन वह करें और मुख्य अतिथि के रूप में पधारें। उन्होंने कहा कि उनके आगमन से कुशवाहा समाज भी गौरवान्वित होगा।
प्रतिनिधि मंडल के अनुरोध व निमंत्रण पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें आश्वासन दिया कि मैं श्री दाऊजी महाराज के मेले में अवश्य आकर श्री दाऊजी महाराज की कृपा का पात्र बनने में बेहद खुशी होगी।
प्रतिनिधि मंडल में कुशवाहा क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामू कुशवाहा, राज बंदिश रंगकर्मी, प्रेमसिंह कुशवाहा, लालबहादुर कुशवाहा, अशोक कुमार अशोका टाकीज, डा. भगवान सिंह एवं महेश यादव कवि आदि शामिल थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने