Top News

हाथरस- अन्तर्राष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप में आगरा रोड स्थित दून पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जीते मेडल

हाथरस। आगरा रोड स्थित दून पब्लिक स्कूल में वल्र्ड बूडो सतोरियो कराटे संघ के तत्वावधान में छटवीं अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उ.प्र., राजस्थान और हरियाणा के लगभग 150 खिलाडियों ने प्रतिभागी की भूमिका निभाई। मुख्य प्रशिक्षक अमेरिका से आये गुरूवंश सिंह लाडी और ईरान से आईं रेंसी जहरा दत्ती की देखरेख में प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक डा. अरविन्द कुमार व भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, स्कूल डायरेक्टर अनुरोध शर्मा व पंकज अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा दीप प्रज्जवलित कर किया। अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल की बालिका वर्ग में कक्षा 8 की दीया जिंदल और नेहा अग्रवाल ने गोल्ड मेडल, कक्षा की सिमरन वर्मा और कक्षा 7 (अ) ग्रेसी वाष्र्णेय ने सिल्वर मेडल, कक्षा 8 की शाल्या शर्मा और 4 (अ) सूहानी वर्मा ने ब्राउंज मेडल जीता।
स्कूल के बालक वर्ग में कक्षा 8 के तुषार रावत और जतिन शर्मा ने गोल्ड मेडल, कक्षा 7 (ब) हर्ष पाठक, कक्षा 6 (ब) के यश चैधरी, कक्षा 6 के प्रांजल वाष्र्णेय और दुष्यंत शर्मा कक्षा 4 (अ) के अंकुर कुमार ने सिल्वर मेडल, कक्षा 7 (अ) अजय सिंह और आकर्ष भारद्वाज, अर्चित वर्मा, युवराज सिंह और श्रीवर्धन शर्मा ने ब्राउंज मेडल जीते।
प्रतियोगिता में मैच रैफरी नितिन सोलंकी, सुनील कुमार, कौशल वर्मा, कमल किशोर व प्रशांत राठौर रहे। विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती कविता खरे ने सभी खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय परिवार का योगदान सराहनीय रहा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने