Top News

हाथरस- श्री ब्राह्मण नवयुवक सेवा समिति ने श्रद्धालुओं की हत्या पर आक्रोश, आगरा रोड स्थित शहीद भगतसिंह पार्क पर दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को की भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित

हाथरस। श्री ब्राह्मण नवयुवक सेवा समिति ने बाबा अमरनाथ के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं की बस पर आतंकियों द्वारा गोलियां बरसा कर हत्या किये जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुये आगरा रोड स्थित शहीद भगतसिंह पार्क पर दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गईं।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष अरूण कुमार शर्मा ने कहा कि श्रद्धालुओं को आतंकवाद का भय दिखाकर यात्रा को बन्द कराने की कुचेष्ठा की गई है। शोकसभा में प्रशान्त शर्मा, आयोग दीपक, संजीव उपाध्याय, आशीष उपाध्याय, सुधीर शर्मा, सचिन गौड़, राहुल देव शर्मा, शोभित उपाध्याय, मनीष शर्मा, ब्रजमोहन, पम्मी बांस वाले, नरेन्द्र शर्मा, राजेश शर्मा, सुशील गौड़, रमाकान्त शर्मा, रिषी शर्मा, विनोद पाठक, राजकुमार उपाध्याय, सुभाष, प्रमोद आदि ने शोक व्यक्त किया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने