हाथरस/मुरसान।। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला ऊनी में अपने ट्यूबैल पर सो रहे किसान की अज्ञात हत्यारों द्वारा बीती रात्रि को गला काटकर हत्या का दिये जाने से गांव में भारी सनसनी फैल गई है तथा मौके पर एएसपी, सीओ सादाबाद, कोतवाली पुलिस व डाॅग स्क्वायड की टीम पहुंच गई।
बताते हैं कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला ऊनी निवासी करीब 60 वर्षीय किसान केशव पुत्र सरनाम सिंह रोजाना की तरह गांव के ही पास स्थित अपने ट्यूबैल पर सो रहा था तथा आज सुबह ग्रामीणों ने उक्त रक्त रंजित लाश देखी तो गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड लग गई। अज्ञात हत्यारों ने रात्रि को सोते में ही खाट पर किसान केशव की चाकुओं से गोदकर व गला रेतकर हत्या कर दी गई।
घटना की सूचना पाकर मौके पर एएसपी डा. अरविन्द कुमार, सीओ सादाबाद योगेश कुमार, कोतवाल जगदीश चन्द्र व डाॅग स्क्वायड की टीम पहुंच गई। पुलिस व खोजी कुत्तों ने घटना स्थल की छानवीन की तथा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।
समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। बताते हैं मृतक पर 10 बच्चे हैं जिनमें 5 पुत्र व 5 पुत्रियां हैं।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।