हाथरस/सासनी। शहरों में ही नहीं वल्कि देहातों में भी युबाओं में वैज्ञानिक बनने का जज्बा बदस्तूर जारी हैं सासनी के गांव नगला वल्दवे निवासी सत्य प्रकाश के पुत्र सचिन ने भी बैटरी चलित कूलर कनस्तर में बनाकर सभी को हैरत में डाल दिया है।
सचिन ने बताया कि उसने के.एल. जैन इंटर कालेज से हाईस्कूल की कक्षा पास की है। बिजली कटौती को लेकर बडे कूलर को देखकर सचिन के दिमाग में बात आई कि क्यों न बैटरी चलित एक कूलर बनाया जाए। जो कम से कम एक व्यक्ति को तो हवा दे सके। बस फिर क्या था। सचिन ने बाजार से बैटरीचलित पंखे की मोटर खरीदी और फिर कूलर संबधित सामान एकत्र कर कनस्तर में फिटिंग कर बैटरी चलित कूलर बना दिया। सचिन ने बताया िकइस कूलर से बीमार बुजुर्गों को अधिक राहत मिलेगी। क्यों िकइस दौरान प्रचंड गर्मी और बिजली कटौती से सभी बेचैन है। इस कूलर से ऐसे लोगों को कहीं तक काफी राहत मिलेगी। आगे चलकर सचिन एक बडा वैज्ञानिक बनना चाहता है। सचिन द्वारा बनाए गये माॅडल से परिजन तथा गांव के लोग काफी खुश नजर आ रहे है, और सचिन की प्रशंसा करने से नहीं थक रहे है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।