Top News

हाथरस- हिन्दू युवा वाहिनी में गहराया विवाद, जिलाध्यक्ष को हटाने की उठी मांग

हाथरस। हिन्दू युवा वाहिनी की जिला स्तरीय बैठक आज श्रीनगर में कार्यालय पर जिला मंत्री मनोज शर्मा के नेतृत्व में की गई। बैठक में युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष मोहित कश्यप द्वारा कहा गया कि सह मण्डल प्रभारी अनूप वाष्र्णेय द्वारा उच्चाधिकारियों से फोन द्वारा वार्ता कर बंटी चैधरी द्वारा गलत तरीके से फर्जी किये गये निष्कासन को सह मण्डल प्रभारी द्वारा तत्काल निरस्त कराया जाना बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है।
युवा वाहिनी के अध्यक्ष अपनी हठधर्मिता व एक ही जाति के व्यक्तियों को संगठन में चयन करने की रणनीति तैयार कर रहे हैं तथा संगठन को कमजोर करने का खेल खेल रहे हैं। अध्यक्ष का जब से पद ग्रहण किया है तब से अभी तक किसी भी पदाधिकारियों की कोई भी बैठक जिलाध्यक्ष द्वारा नहीं कराई गई है और ना ही कभी हाथरस शहर में किसी के बुलाने पर आते हैं। सिर्फ गांव में बैठकर ही संगठन में राजनीति पैदा कर संगठन के व्यक्तियों में फूट डालने की कोशिश अध्यक्ष द्वारा की जा रही है।
युवा वाहिनी के जिला मंत्री प्रशांत मिश्र ने कहा कि बन्टी चैधरी सिर्फ और सिर्फ संगठन में अन्य व्यक्तियों के कहने के अनुसार ही कार्य करते चले आ रहे हैं तथा आज तक इनके द्वारा या इनकी अध्यक्षता में कोई कार्य सामाजिक इन्होंने नहीं कराया है। केवल गांव में पदयात्राओं का भ्रमण ही कराते रहते हैं। संगठन के पदाधिकारियों को फर्जी तरीके से निकालकर युवा संगठन में एक विघ्न पैदा कर रहे हैं। सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सहमण्डल प्रभारी का माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण कर उनका अभिनन्दन किया गया तथा संगठन विरोधी कार्य करने व अपनी मनमानी करने वाले व फर्जी विज्ञप्ति जारी करने वाले ऐसे जिलाध्यक्ष को हटाने की मांग सभी कार्यकर्ताओं द्वारा की गई।
इस अवसर पर संयोजक यदुवीर चैहान, अनूप वाष्र्णेय, दीपक यादव, मोहित कश्यप, प्रवीन खण्डेलवाल, मनोज शर्मा, हैप्पी आत्रेय, प्रशांत मिश्र, पुनीत प्रताप, प्रशांत प्रताप, संजय, दीपक, सौरभ शर्मा आदि थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने