Top News

हाथरस- चंदपा क्षेत्र के गाँव नगला ओझा के पूर्व प्राथमिक विधालय में क्लास रूम के वाहर मृत पड़ी जंगली गाय की दुर्गन्ध से बच्चो का पढ़ना हुआ मुश्किल, मुँह पर हाथ रखकर पड़ रहा है पढ़ना

हाथरस। चंदपा क्षेत्र के गाँव नगला ओझा के पूर्व प्राथमिक विधालय में बच्चो का पढ़ना मुश्किल हो गया है उनको मुँह पर हाथ रखकर पढ़ना पड़ रहा है  क्योंकि विधालय के क्लास रूम के वाहर एक जंगली गाय मृत पड़ी हुई है जिसकी दुर्गन्ध की वजह से बच्चो को काफी मुश्किल हो रही है लगभग दो दिन से मृत पड़ी  गाय को वहां से नहीं उठवाया गया। इस के बारे में अधिकारियो को जानकारी भी दी पर किसी ने उसको वहा से उठवाने की जहमत नहीं उठाई।  गाँव के प्रधान को भी बोला गया लेकिन उन पर भी इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ा और मृत गाय को वहा से उठवाया नहीं गया बल्कि स्कूल परिसर में ही एक गड्डा खोद मृत गाय को स्कूल में दफना दिया गया मृत  गाय को दफनाने की कोई प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। बारिश का  मौसम है स्कूल परिसर में गाये के दफनाने की वजह से सक्रमण भी फैल सकता है जिससे बच्चे बीमार भी हो सकते है लेकिन इस बात से शिक्षा प्रशासन को कोई फर्क नहीं पड़ता द्य

स्कूल इंचार्ज की माने तो उन्होंने इस के बारे में बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी बताना चाहा पर उन्होंने फोन नहीं उठाया दुर्गन्ध की वजह से बच्चो को पढ़ाना मुश्किल हो गया है कल से मुझे इसकी वजह से उलटी और बुखार आ गया  इसके बारे में प्रधान को भी सूचित किया और सफाई कर्मी से भी कहा  और एबीएस साहब को भी बोला तो उन्होंने कहा की इसको उठवा दीजिये में उठाने नहीं आऊंगा ।

इस मामले में बीएसए ने कहा कि इसकी सुचना मिली थी की गाय मृत्य पड़ी है प्रधान और गाँव वालो की सलाह से उसको स्कूल परिसर में ही गड्ढा खोद कर दफना दिया गया है जो भी होगा इस बारे में जाँच करायेंगे ।
वही इस मामले में डॉक्टरों की माने तो बारिश का समय है अगर गाय ऐसे ही पड़ी रहती है तो कई बीमारिया फैलने का खतरा है और दफनाने की प्रक्रिया होती है की उसको १० फीट गहरे गड्डे में दफनाना चाहिए अगर ऐसा नहीं होता तो निश्चित बीमारी फैलेगी ।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने