Top News

हाथरस/सादाबाद- महावन के पास मथुरा जा रहे स्कूटी सवार रिटायर सूबेदार मेजर को ट्रेक्टर ने रौंदा, दर्दनाक मौत

हाथरस/सादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव नौगांव निवासी एवं सेना से 1 माह पहले रिटायर हुए सूबेदार मेजर की स्कूटी को कल देर शाम एक ट्रेक्टर द्वारा रौंद दिये जाने से सूबेदार मेजर की दर्दनाक मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नौगांव निवासी करीब 46 वर्षीय सूबेदार मेजर विनोद गौतम पुत्र गौरीशंकर गौतम करीब 1 माह पहले ही सेना से रिटायर हुए थे तथा वह मथुरा में मकान बनाकर अपने परिवार सहित रह रहे थे। सूबेदार मेजर कल शाम को अपने गांव से स्कूटी पर सवार होकर मथुरा जा रहे थे तभी रास्ते में महावन के पास उन्हें एक ट्रेक्टर ने तेजी व लापरवाही से रौंद दिया जिससे पूर्व सैनिक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया तथा मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा तथा आज उनका अंतिम संस्कार भारी गमगीन माहौल में किया गया है। सूबेदार मेजर 3 पुत्री व 1 पुत्र तथा पत्नी को अपने पीछे रोता हुआ छोड गये हैं तथा मृतक सूबेदार मेजर पत्रकार राजेश गौतम के फुफिया ससुर थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने