Top News

हाथरस/सासनी- नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा लूटा

हाथरस/सासनी। कस्बा में लूट की घटनाआंें पर पुलिस अंकुश लगाने में नाकामयाब दिखाई दे रही है। दो दिन पूर्व एक ही दिन आधा घंटे के अंतराल में एक युवक का मोबाइल एवं नगदी छीन ली और बस में सवार होते ही एक मुनीम के थैले से साठ हजार रूपये पार कर दिए। इसी क्रम में बदमाशों ने एक ई-रिक्शा चालक को नशे का सामान खिलाकर लूट लिया और फरार हो गये। पुलिस ने नशीला पदार्थ खाने से बेहोश हुए ई-रिक्शा चालक का उपचार सीएचसी में कराया है।
कोतवाली एसएचओ डीके सिसौदिया ने बताया कि हाथरस के विद्यानगर निवासी अमर सिंह का पुत्र रवि ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता हैं। बुधवार की सुबह चार लोग हाथरस से रवि को सासनी के लिए ई-रिक्शा लेकर चले थे। सासनी आने के बाद वह पास के ही गांव में जाने की बात करने लगे। इस पर ई-रिक्शा चालक रवि ने इंकार किया तो उसे प्यार में देकर मना लिया। इस पर रवि रूदायन रोड पर ई-रिक्शा लेकर चल दिया। बीच में रवि को चारों लोगों ने खाने को कुछ दिया। जिसे खाने के बाद रवि की हालत बिगडने लगी। रवि जब बेहोश हो गया तो चारों लोग ई-रिक्शा लेकर फरार हो गये। बेहोश रवि को जब राहगीरों ने सडक के किनारे पडा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश ई-रिक्शा चालक को लेकर सीएचसी लाई जहां उसका उपचार किया गया। होश में आने के बाद रवि ने सारी दास्तां पुलिस को बताई रवि ने घटना की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा छीनकर फरार होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने