Top News

हाथरस/सासनी- कन्या इंटर कालेज के सामने ठंडी सडक पर आयुर्वेदिक दुकान के शटर में अज्ञात द्वारा एम-सील केमिकल लगाकर दुकान की सील

हाथरस/सासनी। कस्बा में कन्या इंटर कालेज के सामने ठंडी सडक पर एक आयुर्वेदिक दुकान के शटर  में अज्ञात द्वारा एम-सील केमिकल लगाकर सील कर दिया गया। जिससे दुकानदार को काफी परेशानी का सामना करना पडा। दुकानदार ने शटर मिस्त्री बुलाकर एमसील हटवाई तब जाकर दुकान खुली।
कस्बा में कन्या इंटर कालेज के सामने ठंडी सडक पर विद्याभूषण गर्ग पुत्र देव प्रकाश गर्ग निवासी मोहल्ला अग्रवालान की वल्लभ आयुर्वेदिक औषधालय के नाम से आयुर्वेदिक दवाओं की दुकान हैं जो रोजना की भांति दुकान को भलीभांति बंदकर अपने घर चले गये। इसी बीच रात को अज्ञात द्वारा दुकान के शटर में एमसील केमिकल लगा दिया गया। जिससे दुकान का शटर जाम हो गया। सुबह दुकान खोलने आए तो दुकान का ताला नहीं खुला। काफी मशक्कत के बाद देखा तो शटर में एमसील केमिकल लगा हुआ था। श्री गर्ग ने शटर मिस्त्री बुलाकर शटर को बडी मुशकिल से खुलवाया। इस दौरान दुकानदार को पूरे दिन दुकान के शटर को लेकर काफी परेशानी करनी पडी। फिलहाल पीडित ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ दुकान के शटर में एमसील केमिकल लगाकर परेशान करने की तहरीर दी है। पूर्व में भी इसी दुकान में अज्ञात द्वारा शाॅट सर्किट कर आग लगाकर दुकान में नुकसान करने का प्रयास किया गया था।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने