हाथरस/सासनी। गांव तिलौठी से बाजार को आ रहे एक व्यक्ति से कार सवारों ने मारपीट कर घाल कर तमंचे की बट से घायल कर दिया और उसकी जेब में रखे पांच सौ रूपये छीन लिए। जिसकी शिकायत पीडित ने कोतवाली में की है।
सोमवार को कोतवाली में प्रेषित शिकायत में गांव तिलौठी निवासी ओमप्रकाश पुत्र पूरनमल शर्मा ने कहा है कि वह दोपहर करीब बारह बजे अपने गांव से बाजार की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में नामजद कार रंख्या डीएल 2सीवी 3066 में सवार होकर आए और हाथों मेें हथियार लहराते हुए ओमप्रकाश पर हमला कर दिया। विरोध करने पर नामजदों ने लाठी डंडे निकाल लिए और मारपीट करने लगे। इसी बीच एक व्यक्ति ने सिर में तमंचा की बट से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आई। पीडित ने कहा है कि नामजद एकराय होकर जान से मारने की नीयत से आए थे। मगर शोर शराबा होेने के कारण एकत्र हुए लेागों को देखकर वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। जाते वक्त उसकी जेब में रखे पांच सौ रूपये भी छीनकर ले गये। पीडित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।