Top News

हाथरस/सासनी- नगला भंभू जाट मोड के निकट 450 ग्राम नशीला पाउडर सहित युवक गिरफ्तार

हाथरस/सासनी। कोतवाली पुलिस ने देर शाम एक युवक को 450 ग्राम सफेद नशीला पाउडर सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस के अनुसार एसआई महेश गौतम कांस्टेबिल देवेन्द्र के साथ नगला भंभू जाट मोड के निकट वाहन चैकिंग पर थे, तभी उन्हें एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। जिसे टोकने पर वह भागने लगा। एसआई गौतम व कांस्टेबिल देवेन्द्र भी दौड लगाकर भाग रहे युवक को दबोच लिया और कोतवाली ले आए। जहां उसकी जामा तलाशी के दौरान पुलिस ने साढे चार सौ ग्राम सफेद नशीला पाउडर बरामद किया। जिसे युवक ऊंचे दामों बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा है। पूछताछ में युवक ने पुलिस को अपना नाम यश गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता निवासी मोहल्ला बारहसैनी बताया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने