हाथरस। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया है कि शैक्षिक सत्र वर्ष 2015-16 के बीटीसी पाठ्यक्रम का सत्र जो विलम्ब से शैक्षिक सत्र वर्ष 2016-17 में प्रारम्भ हुआ था, के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना से आच्छादित किये जाने हेतु वर्तमान शैक्षिक सत्र 2017-18 में आॅनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त अंतिम तिथि 13 जुलाई को अब 20 जुलाई तक बढाते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा समयसारिणी निर्गत की गयी है।
निर्धारित समयसारिणी के अनुसार, 3 जुलाई से 20 जुलाई तक छात्र/छात्राओं द्वारा आॅनलाइन आवेदन किया जायेगा। छात्रों द्वारा आॅनलाइन आवेदन पूर्ण करने तथा फाइनल प्रिन्ट आउट निकालने से पूर्व तीन कार्य दिवसों में छात्र द्वारा किये गये आॅनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र, लखनऊ द्वारा छात्रवृत्ति के पोर्टल पर स्टूडेन्ट सेक्शन में प्रदर्शित किया जायेगा। आवेदनपत्र भरने के 2 दिन के अन्दर, विलम्बतम 22 जुलाई तक आॅनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्था में जमा किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।