Top News

हाथरस- भाजपा शहर कमेटी द्वारा नवीपुर में किया गया वृक्षारोपण

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी नगर कमेटी द्वारा चलाये जा रहे वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत आज भाजपा नगर अध्यक्ष मूलचन्द्र वाष्र्णेय के नेतृत्व में नवीपुर सेक्टर 313 की बूथ प्रमुख श्रीमती नंदनी देवी एवं नगर कमेटी द्वारा नवीपुर प्राथमिक विद्यालय पर पौधे लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर अध्यक्ष मूलचन्द्र वाष्र्णेय ने कहा कि आज हमारे चारों ओर से हरियाली समाप्त होती जा रही है जिसके कारण हमको वे मौसम धूप और बारिश का सामना करना पड रहा है। जिस तरह हमारे जीवन में भोजन, नींद आदि जरूरी है। उसी तरह स्वस्थ शरीर के लिये हमारे चारों ओर हरियाली जरूरी है।
नगर मीडिया प्रभारी यतेन्द्र वाष्र्णेय गोरू ने कहा कि देश-प्रदेश की जनसंख्या वृद्धि के कारण आज हमको पेड पौधों से वंचित किया जा रहा है। जनसंख्या बढने के साथ-साथ पेडों का कटान हो रहा है जिसका हमारे जीवन पर विपरीत प्रभाव पड रहा है। आज बच्चे पैदा होते ही कुपोषण का शिकार होते हैं। तरह-तरह की बीमारियों ने हमारे अन्दर जगह बना ली है। जिसका मुख्य कारण पेडों तथा हरे वृक्षों का अवैध रूप से कटान है। भारतीय जनता पार्टी ने वृक्षारोपण अभियान चलाकर जनता को संदेश दिया है कि देश व प्रदेश की खातिर भाजपा छोटे-छोटे मुद्दों पर भी कार्य कर देश की जनता को एक संदेश के साथ अपने कार्य में जोड रही है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में नगर महामंत्री अशोक गोला, राकेश शर्मा अनाडी, नगर मीडिया प्रभारी यतेन्द्र वाष्र्णेय गोरू, भाजपा नेता नरायण लाल, अंकित बंसल, अशोक कुमार, रामवीर सिंह भैयाजी, गौरवकांत शर्मा, प्रत्युश पाठक, राजेश कुमार, गीता देवी, अन्नू, सुशीला देवी, कु. भारती आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने