Top News

हाथरस- प्ले स्कूल शेमराॅक/आईफा द्वारा किया गया वृक्षारोपण

हाथरस। जे. एम. एजूकेशन सोसायटी ने कामरेड भगवानदास मार्ग, मुरसान गेट पर नया मिल कम्पाउंड स्थित शेमराॅक प्ले स्कूल/आईफा फैशन डिजायनिंग इंस्टीट्यूट तथा बैंक आॅफ बड़ौदा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सी.ओ. योगेश कुमार रहे और वृक्षारोपण किया तथा मातृछाया  केन्द्र अनाथ आश्रम के बच्चों को भोजन कराया गया।
इस मौके पर शेमराॅक/आईफा के डायरेक्टर हरीश वाष्र्णेय, विमल वाष्र्णेय व संचालक शिवम् वाष्र्णेय ने बताया कि संस्था इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सुधार के उद्देश्य से कराती रहती है  और जिले भर के गरीब बच्चों को आगे लाने के लिये इस प्रकार के कार्यक्रम कराती रहेगी। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिये वृक्षारोपण बहुत आवश्यक है और हमारे देश के प्रधानमंत्री   नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर्यावरण के लिये  बेहद  संजीदा हैं और सभी को वृक्षारोपण के लिये जागरूक कर रहे हैं।
इस मौके पर मुरारीलाल वाष्र्णेय, हीरेन्द्र वाष्र्णेय, आशीष कौशिक, लोकेश शर्मा, बैंक आॅफ बड़ोदा के मैनेजर सर्वेश सिंह, मोहित शर्मा, तरून कौशिक, के. सी. महाशय आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने