Top News

हाथरस- भ्रष्टाचार व अपराधों पर लगानी होगी रोक- सीओ

हाथरस। आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन का प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह कामरेड भगवानदास मार्ग, मुरसान गेट स्थित नया मिल काम्पाउंड में कैम्प कार्यालय सेमराॅक आइफा शिक्षण संस्थान में किया गया। मुख्य अतिथि सीओ योगेश कुमार ने कहा कि अपराध व भ्रष्टाचार के लिये सामूहिक रूप से सभी जिम्मेदार हैं। इसे समाज से भगाने के लिये सभी को एकजुट होना होगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष वी.एस. वेदी ने संस्था के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुये कहा कि सभी सहयोगी पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता के साथ कार्य करने का आव्हान किया। राष्ट्रीय सचिव जगवीर सिंह ने भ्रष्टाचार के बढ़ते कदमों को रोकने के लिये नागरिक जागरूकता पर बल दिया। प्रदेश प्रभारी केसी महाशय ने सभी का स्वागत करते हुये कहा कि लागों को अपनी आवश्यकताओं पर नियंत्रण रखना चाहिये। प्रदेश अध्यक्ष मोहित शर्मा ने कहा कि देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिये हमारे वीर जवानों ने क्रांति कर अपने को बलिदान कर हमें आजादी दिलाई, लेकिन सत्ता लोलुप लोगों ने भारत देश को भुखमरी, गरीबी, अपराध तथा भ्रष्टाचार के दलदल में धकेल दिया है।
 इस अवसर पर आशीष कौशिक एड., जुगनू यादव, प्रदीप गुप्ता, विजय सैलानी, रमेश पाराशर, रवीन्द्र लाल सारस्वत, हरीश वाष्र्णेय, विमल वाष्र्णेय, शिवम् वाष्र्णेय, हीरेन्द्र वाष्र्णेय, पंकज तुरैहा, देवेन्द्र कुमार, योगेश गिरी आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने