Top News

हाथरस- कांग्रेस का धरना प्रदर्शन आज 18 जुलाई को

हाथरस। प्रदेश भर में हो रहे दलितों पर अत्याचार, हत्या, बलात्कार व शोषण, उत्पीड़न के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी व अनुसूचित जाति विभाग के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर आज 18 जुलाई को सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जायेगा जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी व शहर कांग्रेस कमेटी संरक्षक सहयोगी के रूप में शामिल रहेगी।
उक्त जानकारी कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने देते हुये कांग्रेस के पदाधिकारियों, पी.सी.सी., जिला व शहर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अनुरोघ किया है कि सुबह 10 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचें और पार्टी द्वारा निर्धारित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिये अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने के लिये अपनी उपस्थिति एवं योगदान दें।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने