हाथरस। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे वन महोत्सव के अंतिम दिन सांसद राजेश दिवाकर की पत्नी व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारणी सदस्या श्रीमती श्वेता दिवाकर ने अलीगढ-आगरा बाईपास की पटरी पर वृक्षारोपण किया और उन्होंने कहा कि वृक्ष आने वाली पीढ़ी को दिया जा सकने वाला सबसे महत्वपूर्ण उपहार है। पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षों का होना अति आवश्यक है, वृक्षारोपण का सही उद्देश्य जब ही प्राप्त हो सकता है जब वृक्ष लगाने के बाद उनका संरक्षण सही ढंग से किया जाये। देश के सभी नागरिकों को एक वृक्ष जरूर लगा कर उसका संरक्षण करना चाहिए।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि मुकेश पौरुष द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर मधुकर दयाल (डीएफओ), ज्ञानेंद्र सिंह (एसडीओ), एस. आर. ओझा (एफओ) , नवीन शर्मा, यतेंद्र वाष्र्णेय, ऋषि शर्मा, जीतेन्द्र सिंह, ब्रजेश शुक्ला, प्रदीप शर्मा, लीला पुंडीर, चक्रपाणि, हरिओम सिंह, हरिओम, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।