हाथरस। जायंट्स ग्रुप आॅफ हाथरस रंगोली द्वारा स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत रैली निकाली गई। संस्था के स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत सूपान गली स्थित एस.आर.जी. पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्हे बच्चों द्वारा रैली निकालकर यह संदेश दिया गया।
इस अवसर पर कक्षा 2 और 3 के छोटे-छोटे बच्चों ने बडे अनुशासन पूर्वक हाथों में पट्टियां लेकर शिक्षा से सम्बंधित नारे प्रस्तुत किये। शिक्षा जीवन का आधार है उसके बिना जीना बेकार है, दीप से दीप जलायेंगे, साक्षर देश बनायेंगे, कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार, एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा जैसे प्रेरणादायक स्लोगन लिखी पट्टियों द्वारा बच्चे सबका मन मोह रहे थे।
इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या रूपाली गुडहा ने कहा कि शिक्षा ही समाज का आधार है। जायंट्स ग्रुप रंगोली की अध्यक्ष दीपिका वाष्र्णेय ने कहा कि समाज के निर्धन से निर्धन वर्ग के छात्रों को भी शिक्षा अनिवार्य रूप से मिलनी चाहिये। ग्रुप की प्रशासनिक निदेशक एकता अग्रवाल ने कहा कि यदि राष्ट्र का समयक विकास करना है तो शत-प्रतिशत साक्षरता का लक्ष्य प्राप्त करना अनिवार्य है। ग्रुप की कोषाध्यक्ष इल जैन ने एस.आर.जी. पब्लिक के प्रधानाचार्या, व्यवस्थापक, शिक्षिकायें और छात्रों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्राची, शिवानी, शालू आदि अध्यापिकाओं के अलावा अभियान में माधवी, पूजा, रिचा, रूचि, रीना, डा. ममता, शालिनी, सपना, शैफाली, निधि, वन्दना, शिप्रा, दीप्ति, पूजा वाष्र्णेय, पूजा सिंह, सुनीता, आरती, कविता, ऊषा जैन आदि शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।