हाथरस । घण्टाघर स्थित मन्दिर श्री गोविन्द भगवान प्रांगण में मन्दिर प्रबन्ध समिति तथा समाज के वरिष्ठ व प्रबुद्ध व्यक्तियों की बैठक श्री दाऊजी महाराज मेला में लगने वाले श्री वाष्र्णेय नवयुवक संघ शिविर के अध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि व अध्यक्ष पद के लिये योग्यता का मापदण्ड निर्धारण करने के लिये सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता मन्दिर अध्यक्ष संजीव वाष्र्णेय तथा संचालन निर्मल वाष्र्णेय द्वारा किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 जुलाई को शाम 4 बजे से 5 बजे तक समाज के वरिष्ठ व प्रबुद्ध व्यक्तियों के मध्य शिविर के अध्यक्ष पद का चुनाव सम्मन्न कराया जायेगा। चुनाव में भाग लेने वाले की उम्र कम से कम 18 वर्ष तथा शिक्षा 10वीं पास के होने के साथ साफ सुथरी छवि का होना आवश्यक है तथा गोविन्द भगवान के प्रति श्रद्धा भाव व आस्था रखने वाला व्यक्ति ही पात्र होगा। बैठक में जगदीश प्रसाद, प्रदीप कुमार, राजेश गुप्ता, संजीव, बांकेबिहारी गुप्ता, राकेश कुमार, हरिनामदास सांचा, राघव वाष्र्णेय, रवेन्द्र वाष्र्णेय, विवेक वाष्र्णेय, विशाल वाष्र्णेय, योगेश कुमार, राजकुमार, सतीशचन्द्र, अतुल आंधीवाल एड, ओमा लाला, सतीशचन्द्र घी वाले, शंकरलाल, कैलाशचन्द्र वाष्र्णेय, आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।