हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा लाढ़पुर स्थित स्टेट बैंक की शाखा में सुबह अचानक आग लग जाने से भारी हडकम्प मच गया और लाखों का नुकसान हो गया तथा फर्नीचर, जरूरी कागजात आदि जलकर खाक हो गये, लेकिन बैंक लाॅकर में रखा कैश बच गया।
जानकारी के अनुसार कस्बा लाढ़पुर में स्टेट बैंक की शाखा है जिसमें सुबह विद्युत शाॅट सर्किट से अचानक आग लग जाने से पूरे कस्बा में भारी हडकम्प मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। बैंक में आग की सूचना पाकर तत्काल थाना पुलिस व फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंच गई तथा आग पर फायर बिग्रड ने ग्रामीणों के सहयोग से जैसे-तैसे काबू पाया लेकिन तब तक आग से बैंक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।
आग से बैंक का सारा फर्नीचर, एसी, पंखा आदि के अलावा आवश्यक दस्तावेज आदि जलकर राख हो गये लेकिन लाॅकर में रखा कैश बच गया। आग की सूचना पाकर मौके पर बैंक अधिकारी भी पहुंच गये थे। बैंक में आग की घटना से बैंक अधिकारी व कर्मचारी काफी चिन्तित दिखे।
जानकारी के अनुसार कस्बा लाढ़पुर में स्टेट बैंक की शाखा है जिसमें सुबह विद्युत शाॅट सर्किट से अचानक आग लग जाने से पूरे कस्बा में भारी हडकम्प मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। बैंक में आग की सूचना पाकर तत्काल थाना पुलिस व फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंच गई तथा आग पर फायर बिग्रड ने ग्रामीणों के सहयोग से जैसे-तैसे काबू पाया लेकिन तब तक आग से बैंक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।आग से बैंक का सारा फर्नीचर, एसी, पंखा आदि के अलावा आवश्यक दस्तावेज आदि जलकर राख हो गये लेकिन लाॅकर में रखा कैश बच गया। आग की सूचना पाकर मौके पर बैंक अधिकारी भी पहुंच गये थे। बैंक में आग की घटना से बैंक अधिकारी व कर्मचारी काफी चिन्तित दिखे।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।