Top News

हाथरस- पसरट्टा बाजार स्थित मंदिर यशोदा नन्दन जी महाराज में पंडित परिषद द्वारा वायु परीक्षण कल 8 जुलाई को

हाथरस। पंडित परिषद का वायु परीक्षण कल 8 जुलाई को शाम 5 बजे से 7 बजे तक पसरट्टा बाजार स्थित मंदिर यशोदा नन्दन जी महाराज में होगा।
पंडित परिषद के अध्यक्ष पं. सुरेशचन्द्र गौड़ तथा महामंत्री पं. कृष्ण बल्लभ मिश्र के अनुसार वायु परीक्षण कार्यक्रम में फहराती ध्वजा तथा वायु की बहती दिशा से उपस्थित विद्वानों द्वारा वर्ष पर्यन्त फसलें कैसी होंगी, वर्षा कैसी होगी तथा व्यापारिक तेजी मंदी का आंकलन कर दिशा दर्शन प्रदान किया जाता है।
धर्मसंघ महामंत्री जयप्रकाश शर्मा ने परम्परागत रूप से आयोजित वायु परीक्षण जिसे पवन परीक्षा आयोजन में मनाया जाता है को शुभकामनायें प्रदान करते हुये पंडित परिषद का आभार माना है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने