हाथरस। हर साल की भांति इस साल भी कमला बाजार, रामजीद्वार स्थित श्री गिरिराज महाराज के मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर श्री गिरिराज महाराज का पंचामृत से महाभिषेक किया गया तथा विशाल छप्पन भोग एवं भव्य फूलबंगला के दर्शन कराये गये तथा रात्रि को गौरांग प्रेम मंडल द्वारा संकीर्तन का आयोजन किया गया। मंदिर प्रांगण को भी बिजली की रोशनी तथा फूलों से सजाया गया था, जो फूलों की महक से महक रहा था।
इस अवसर पर भक्तों ने श्री गिरिराज महाराज के अलोकिक व मनोहारी श्रृंगार के दर्शन किये। श्री गिरिराज महाराज के दर्शन करने वाले भक्तों का रात तक तांता लगा रहा। भजन कीर्तन में भक्ति गीतों पर महिला भक्तों ने जमकर नृत्य किया। भक्तों को प्रसादी वितरित की गई तथा खिलाई भी गई।
मंदिर प्रबंधक पं. रमानाथ मिश्र भक्तों के चंदन लगाकर उन्हें इत्र भेंट कर रहे थे। व्यवस्था में श्रीमती अनूपा शर्मा के अलावा गोपाल मिश्र, कृष्ण मिश्र, राहुल शर्मा आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।