Top News

हाथरस- श्री रामचरित मानस प्रचार सेवा समिति का गठन 8 को, कमला बाजार बड़ी कोठी स्थित समिति कार्यालय में हुई बैठक

हाथरस। श्री रामचरित मानस प्रचार सेवा समिति की बैठक कमला बाजार बड़ी कोठी स्थित समिति कार्यालय में समिति अध्यक्ष पं. लक्ष्मीनारायन व्यास की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 2015 से 2017 की कार्य समिति बैठकों की समीक्षा की गई तथा वर्तमान समिति को भंग कर नवीन समिति का गठन 8 जुलाई को शाम 4 बजे से समिति कार्यालय कृष्ण कम्यूनिकेशन सेन्टर में होगा। जिसके लिये समिति अध्यक्ष पं. लक्ष्मीनारायन व्यास को अधिकृत किया गया है। समिति का उद्देश्य श्री रामचरित मानस का प्रचार प्रसार अभियान संचालित करना है जिसमें श्री रामचरित मानस अखंड पाठ, सुन्दर कांड पाठ तथा कथा सम्बन्धित धार्मिक आयोजन को निःशुल्क रूप से सम्पन्न कराना है।
बैठक में पं. सुनील गांगेय, अनिल कौशिक, पं. सुशील शर्मा, पं. योगेश कुमार शर्मा, मनीष वर्मा आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन मीडिया प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने किया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने