हाथरस/सिकन्दराराव। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जमुनी में आज सुबह पशुओं के लिये चारा कूटते समय मकान का लेंटर भरमराकर गिर जाने से एक ही घर के 4 लोग मलबे में दब गये और एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई जबकि किशोर के माता-पिता व भाई को गम्भीर हालत में अलीगढ रैफर किया गया है।
बताया जाता है कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जमुनी निवासी रामजीलाल पुत्र मुलायम सिंह आज सुबह अपने घर पर लगी चारा कूटने की मशीन से पशुओं के लिये अपनी पत्नी श्रीमती श्रीदेवी, पुत्र अंशुल उर्फ छोटू व नीरज के साथ चारा कूट रहे थे। इसी दौरान मकान का लेंटर अचानक भरमराकर उक्त सभी के ऊपर गिर पडा जिससे लेंटर के मलबे में उक्त सभी लोग दब गये और गम्भीर रूप से घायल हो गये। लेंटर के मलबे में घर में बंधी भैंस, पड्डे व बकरी भी दबकर घायल हो गई।
घटना की खबर से गांव में भारी हडकम्प व अफरा तफरी मच गई तथा मौके की ओर ग्रामीणों की भीड दौड पडी तथा उक्त सभी लोगों को जैसे तैसे मलबा हटाकर निकाला गया लेकिन मलबे में दबकर 14 वर्षीय अंशुल उर्फ छोटू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि इसके माता-पिता व भाई गम्भीर रूप से घायल हो गये तथा इन सभी घायलों को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी लाया गया जहां से इन्हें गम्भीर हालत में उपचार हेतु अलीगढ रैफर कर दिया गया।
बताया जाता है कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जमुनी निवासी रामजीलाल पुत्र मुलायम सिंह आज सुबह अपने घर पर लगी चारा कूटने की मशीन से पशुओं के लिये अपनी पत्नी श्रीमती श्रीदेवी, पुत्र अंशुल उर्फ छोटू व नीरज के साथ चारा कूट रहे थे। इसी दौरान मकान का लेंटर अचानक भरमराकर उक्त सभी के ऊपर गिर पडा जिससे लेंटर के मलबे में उक्त सभी लोग दब गये और गम्भीर रूप से घायल हो गये। लेंटर के मलबे में घर में बंधी भैंस, पड्डे व बकरी भी दबकर घायल हो गई।घटना की खबर से गांव में भारी हडकम्प व अफरा तफरी मच गई तथा मौके की ओर ग्रामीणों की भीड दौड पडी तथा उक्त सभी लोगों को जैसे तैसे मलबा हटाकर निकाला गया लेकिन मलबे में दबकर 14 वर्षीय अंशुल उर्फ छोटू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि इसके माता-पिता व भाई गम्भीर रूप से घायल हो गये तथा इन सभी घायलों को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी लाया गया जहां से इन्हें गम्भीर हालत में उपचार हेतु अलीगढ रैफर कर दिया गया।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।